logo

रांची : राज्यपाल की पत्नी के कारकेड अंजान कार के घुसने से मचा हड़कंप

jii.jpg

रांचीः 

बुधवार की आधी रात झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस की पत्नी के कारकेड में एक कार अचानाक ही घुस गया। कार घुसने के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल राज्यपाल की पत्नी कड़ी सुरक्षा के बीच रांची रेलवे स्टेशन से राजभवन लौट रही थी। तभी यह वाकया हुआ। कारकेड में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार को रोक लिया और उसे गोंदा थाने के हवाले कर दिया। कार में चार छात्र सवार थे पुलिस ने चारों छात्रों को भी थाना भेजा है। 


क्या है मामला
बताया जा रहा है कि राज्यपाल रमेश बैस की पत्नी छत्तीसगढ़ से ट्रेन का सफर कर रांची लौटी थी। रात्रि करीब 1:00 बजे कारकेड उन्हें लाने के लिए रांची स्टेशन पहुंचा था। कारकेड के राजभवन लौटने के क्रम में उजले रंग की एक स्कॉर्पियो कार तेज गति से कारकेड को ओवर टेक कर आगे निकल गई।  कुछ दूर जाने के बाद बीच सड़क पर ही कार अचानक रुक गई। कार को बीच सड़क रोके जाने से सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए।