logo

रांची : रात में पत्नी से हुआ था झगड़ा, सुबह घर में फंदे से लटकता मिला है युवक का शव

SHAV8.jpg

रांचीः
जगन्नाथपुर इलाके में बुधवार एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका बरामद किया गया। मृतक की पहचान सोमा बड़ाईक के रूप में हुई है। युवक का शव उसके घर से ही बरामद किया गया है। शव लकड़ी में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे झूल रहा था। जगन्नाथपुर थाना के दरोगा राज गुप्ता मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया गया।


पत्नी से हुआ था झगड़ा 
सोमा की उम्र करीब 25 वर्ष थी। वह अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी के साथ झोपड़ी में रहता था। पत्नी ने बताया कि रात में उसका पति शराब पीकर आया था। इसके बाद दोनों में खूब झगड़ा हुआ। पति जब उसके साथ मारपीट करने लगा तो वह पड़ोस में चली गई और रात में वहीं सो गई। 


दरवाजा अंदर से बंद था 
जानकारी के मुताबिक पत्नी सुबह जब वह घर लौटी तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। लेकिन बाहर से धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। घर के अंदर गई तो देखा तो सोमा का शव लटक रहा था। पत्नी ने शोर मचाकर आस पास के लोगों को जुटाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।