logo

26 और 27 सितंबर को रांची में हो सकती है बारिश, झारखंड के इन जिलों में वर्षा को लेकर यलो अलर्ट

वोीगेप37.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
राजधानी रांची के मौसम ने सोमवार को अचानकर ही करवट ली। शाम 6 बजे के बाद अचानक ही आंधी-तूफान के साथ बारिश होने लगी। हालांकि कुछ देर में ही बारिश थम गई। अभी मौसम शुष्क है। लेकिन फिर से वर्षा की संभावना उत्पन्न हो रही है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बन रहा है। इसका आंशिक असर झारखंड के कई हिस्सों में पड़ सकता है। मौसम केंद्र ने इस दबाव के कारण कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। 26 और 27 सितंबर को रांची में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 25 सितंबर को संताल परगना वाले हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 


इन जिलों में होगी बारिश
26 सितंबर को गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गिरिडीह, धनबाद,कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रांची, रामगढ़ और चतरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर अलर्ट है। 27 सितंबर को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबंगज और पाकुड़ में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है। 

Tags - Weather Jharkhand Rain in Jharkhand Rainy season Monsoon Jharkhand weather