logo

जामताड़ा के प्रसिद्ध श्याम मंदिर में चोरी, 15 से 20 लाख का सामान ले उड़े चोर 

jamtara_chori.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जामताड़ा के प्रसिद्ध श्याम मंदिर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोरों ने मंदिर के अंदर घुसकर गेट का ताला तोड़ दिया और बाबा श्याम के श्रृंगार के जेवर, छत्तर और दान पेटी में रखी नकदी समेत कीमती सामान चुरा लिया। बताया जा रहा है कि चोर करीब 15 से 20 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए।


घटना की जानकारी सुबह हुई, जब पंडित ने मंदिर का दरवाजा खोला और देखा कि सामान गायब है। तुरंत मंदिर कमेटी को सूचना दी गई और फिर पुलिस मौके पर पहुंची। जामताड़ा SDPO विकास आनंद लगोरी के नेतृत्व में जांच शुरू की गई है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। SDPO ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष शिबू परशुराम ने इस घटना को दुखद बताया और कहा कि खराब मौसम और बारिश की वजह से चोरों को चोरी का मौका मिल गया। हैरानी की बात ये है कि मंदिर में CCTV कैमरे लगे हैं, फिर भी चोर आसानी से वारदात को अंजाम देकर निकल गए। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में भी छानबीन की जा रही है।

Tags - jamtara news shyam mandir Theft in Shyam Mandir jamtara khabar