logo

शौच के लिए गया था युवक, जंगली हाथियों के झुंड ने किया हमला; मौत 

जंगली.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पूर्वी सिंहभूम जिले के चकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों ने एक दुकानदार की जान ले ली। घटना चकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत की इंदबनी गांव में गुरुवार की सुबह हुई। मृतक की पहचान देवाशीष मुंडा (30) के रूप में हुई है। देवाशीष अपनी दुकान के पीछे सुबह 4:30 बजे शौच करने के लिए निकला था। इसी दौरान जंगली हाथियों ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल देवाशीष को अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं वन विभाग की टीम ने मृतक के परिजनों को मुआवजे की प्राथमिक राशि दी। 

मिली जानकारी के अनुसार देवाशीष अपने गावं में ही सड़क किनारे दुकान चलाता था। गुरुवार को सुबह वह शौच के लिए अपनी दुकान के पीछे गया था। दुकान के पीछे जंगली हाथियों का झुंड था। हाथियों को देख वह भागने लगा। लेकिन हाथी ने उसे सूंड से पकड़ कर पटक दिया। साथ ही उसके कमर पर दांत भी घुसेड़ दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पूर्वी सिंहभूम जिले के चकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। 

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंती। शव का निरीक्षण किया। साथ ही प्रभारी वनपाल ने मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए मुआवजे की प्राथमिक राशि दी। वहीं शव को पोस्टमार्टन के लिए के लिए भेज दिया। 


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज पूर्वी सिंहभूम जंगली हाथी Jharkhand News Jharkhand Hindi News East Singhbhum Wild Elephant