logo

घुसपैठिया शब्द का इस्तेमाल सिर्फ चुनावी फायदे के लिए किया जा रहा है – संगठन 

घुसपैठिया शब्द का इस्तेमाल सिर्फ चुनावी फायदे के लिए किया जा रहा है – संगठन 

रांची 

माही व साझा मंच के संयोजक इबरार अहमद ने आज हिंसा और घृणा के खिलाफ बुलाई गयी राज्य स्तरीय बैठक में कहा कि घुसपैठिया शब्द केवल चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। बैठक में राज्य के कई जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह बैठक मेन रोड स्थित होटल सरताज़ के सभागार में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी व माही के संरक्षक जुनैद अनवर ने की जबकि मंच संचालन मुस्तक़ीम आलम ने किया।          बैठक में विशेषकर इस बात पर चिंता ज़ाहिर की गयी कि देश के सभी चुनाव में मुसलमानों को राजनीति के केंद्र में रखकर मोहरा बनाया जाता है। जबकि देश व राज्य की राजनीति में मुसलमान हाशिये पर हैं, उपेक्षित हैं। देश की राजनीति में मुसलमान कहीं भी प्रभावी नही हैं और तथाकथित वोट बैंक का शिराज़ा भी बिखर चुका है। मुसलमान अपनी समस्याओं में ही घिरा हुआ है और वह उस रास्ते की तलाश में जहाँ शिक्षा विकासमार्ग को प्रशस्त करता है। 

विभिन्न जिलों के संगठन ने लिया हिस्सा 
बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से और कई अंजुमनों (संगठन) के अध्यक्ष और सचिवों ने वर्तमान हालात पर अपनी बातें रखी। जुनैद अनवर ने कहा कि इस बैठक का मक़सद ये है कि पूरे झारखंड की तंजीमें व सामाजिक लोग संगठित होकर अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों के खिलाफ़ हो रहे अन्याय के प्रतिरोध में आवाज़ उठाएं। कहा, हमारी समस्याओं को कही भी दर्ज़ नही किया जाता है। संयोजक इबरार अहमद ने कहा कि इस्लाम व राष्ट्रीयता में कोई अंतर्विरोध नहीं है। अगर सियासत हमे प्रभावित कर रही है तो हम भी सियासत को प्रभावित करेंगे। बुनियादी चीज़ ये है कि जो आम मेहनतकश मुहब्बत करने वाले मुसलमान हैं वो हमेशा ठगे गये हैं। उन्हें न केवल नेताओं ने बल्कि अपने लोगों ने भी ठगा है। ऐसे लोगों की आवाज़ बनकर ईमानदारी से, संगठित होकर समस्याओं के समाधान के लिए लोकतांत्रिक तऱीके से संघर्ष किया जाना चाहिए। 


बैठक में इनकी रही भागीदारी 
बैठक में धन्यवाद ज्ञापन माही के महासचिव मतीउर रहमान ने किया। इस बैठक में अपने उदगार व्यक्त करने वालों में जमशेदपुर से रियाज़ शरीफ़, मुश्ताक अहमद, मोहम्मद शाहिद, सिमडेगा अंजुमन के उपाध्यक्ष जावेद खान, यूथ प्रेसिडेंट सिमडेगा अंजुमन के ज़फर खान, अज़ीमुल्लाह अंसारी, हजारीबाग से इरफान अहमद,मोहम्मद फ़िरोज़ ख़लीफ़ा,महताब आलम, मोहम्मद शाहिद, चक्रधरपुर के शहज़ाद मंज़र,बैरम खान,शकील ख़ान, ताबिश अली, लातेहार से कमरूल आरफीन, फैसल अहमद, गिरिडीह से मोहसिन खलील, शकील अख़्तर इसके इलावा राँची अंजुमन इस्लामिया के उपाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद, सदस्य मोहम्मद शाहिद टुकलु, मोहम्मद नज़ीब,सामाजिक कार्यकर्ता फ़ज़ल इमाम, इरफ़ान खान,अर्शे आज़म,वक़ील अहमद रिज़वी,आदिल सुफियान,हाजी बिलाल कुरैशी, शाहबाज़, जमैतुल इराकीन के अध्यक्ष हसीब अख़्तर, महासचिव सैफुल हक़, उज़ैर अहमद, अधिवक्ता कलाम रशीदी, माही के मोहम्मद सलाहउद्दीन, मोहम्मद शकील, ख़ालिद सैफुल्लाह, अरशद शमीम,नदीम अख़्तर, हाजी नवाब, नूर आलम, मोहम्मद इक़बाल, सरवर इमाम, सैय्यद मेराज हसन, मिल्लत पंचायत के सदर जावेद अहमद, मोहम्मद शमीम, सर्व इंडिया से फारूक आज़म, अनीसुर रहमान, ओरमांझी पंचायत के सदर मुंतज़िर रज़ा, एजाज़ अहमद, शादाब खान, मोहम्मद ज़ैद, फ़हीम अहमद वगैरह समेत कई जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।


 

Tags - InfiltratorSocial MeetingJharkhand News