logo

झारखंड में मौसम फिर लेगा करवट, जानें अगले 3 दिनों का हाल

कदपीो27.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड में ठंड का प्रकोप और कोहरे का सितम जारी है।  आज राहत मिलने की उम्मीद है। झारखंड में पिछले 4 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, लेकिन 20 जनवरी से मिजाज में सुधार आने की उम्मीद है। 20 जनवरी से धूप खिलेगी। मौसम विभाग की ओर से साफ कहा गया है कि सुबह के समय कोहरा और धुंध के बाद मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क रहेगा। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि झारखंड में आज के मौसम में कुछ सुधार हो। न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 20 जनवरी तक पूरे राज्य में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल तो सुबह से लेकर शाम तक लोगों बर्फीली हवा कंपकपा रही है। 


कोहरे से परेशान राज्यवासी 
इन दिनों राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। रांची समेत पूरे राज्य में बुधवार से ही कोहरा का असर देखा जा रहा है। जिससे विजिबिलिटी कम हो गई थी। हालांकि, दोपहर तीन बजे कुछ देर के लिए हल्का धूप खिली, लेकिन ठंड का प्रकोप कम नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिमी हिस्से में कोहरा का असर देखा जा रहा है। इसके कारण सर्द हवा और कोहरे से कई इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ी है। इसी बीच आईएमडी ने चेतावनी दी है की आने वाले दो दिनों तक उत्तर भारत को शीत लहर के प्रकोप से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 


कैसा रहेगा अगले तीन दिन तक मौसम 
मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 को धुंध कम रहने का अनुमान है। लेकिन 22 और 23 जनवरी को राज्य में कई स्थानों पर मध्यम से लेकर घना कोहरा हो सकता है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिनों तक राजधानी का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। मौसम खुला होने के कारण अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है। 22 और 23 जनवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान चढ़ सकता है। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।