logo

उप राष्ट्रपति कल देवघर आएंगे, AIIMS के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

उप राष्ट्रपति कल देवघर आएंगे, AIIMS के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

द फॉलोअप डेस्क, रांची
Vice President News: उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 10 अक्तूबर को देवघर आएंगे। वह एम्स (AIIMS) देवघर के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति के देवघर आगमन को लेकर आज सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था और प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रतिनियुक्त वरीय प्रभारी और एटीआई के निदेशक मनीष रंजन की अध्यक्षता में देवघर में बैठक हुई। इस दौरान एयरपोर्ट, एम्स व सैन्य संपर्क मेला के दौरान की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गयी। सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, सिविल सर्जन, एम्स व एयरपोर्ट के निर्देशन, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला नजारत उपसमाहर्ता, स्थापना उपसमाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Tags - Vice President C.P. Radhakrishnan AIIMS Deoghar