द फॉलोअप डेस्क
नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की जनता को एक ऐतिहासिक, क्रांतिकारी और दूरगामी सौगात देते हुए जन वितरण प्रणाली (PDS) को तकनीकी रूप से पूरी तरह आधुनिक बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के सशक्त नेतृत्व और मार्गदर्शन में वर्षों से जर्जर, धीमी और अविश्वसनीय हो चुकी PDS व्यवस्था को जड़ से बदलते हुए अब 2G तकनीक को विदा कर अत्याधुनिक 4G सक्षम e-PoS मशीनों को लागू किया गया है। यह फैसला केवल मशीन बदलने का नहीं, बल्कि गरीबों के सम्मान, अधिकार और भरोसे को मजबूती देने का ऐतिहासिक कदम है। आज जामताड़ा नगर भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्य के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 4G e-PoS मशीनों का औपचारिक शुभारंभ के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

इरफान अंसारी ने कहा पुरानी 2G मशीनें गरीब जनता के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी थीं। धीमी गति, नेटवर्क फेल और तकनीकी खामियों के कारण लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता था, कई बार राशन भी नहीं मिल पाता था। पिछली सरकारों ने वर्षों तक इस समस्या को नज़रअंदाज़ किया, लेकिन हमारी सरकार ने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाते हुए इस व्यवस्था को जड़ से बदलने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद जनता ने जो भरोसा उन्हें सौंपा था, आज उसी भरोसे को तकनीक, पारदर्शिता और गति के रूप में ज़मीन पर उतारा गया है। यह निर्णय आने वाले वर्षों में झारखंड की PDS व्यवस्था को पूरे देश के लिए मॉडल सिस्टम बनाएगा।
अब राज्य की सभी 25,428 PDS दुकानों पर 4G नेटवर्क से युक्त e-PoS मशीनें लगाई जा रही हैं, जिससे राशन वितरण तेज़, सरल और निर्बाध होगा,फर्जीवाड़े और बिचौलियों पर पूरी तरह रोक लगेगी, व्यवस्था पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगी,लाभुकों को समय पर और सम्मान के साथ अनाज मिलेगा और नेटवर्क और तकनीकी बाधाएँ लगभग समाप्त होंगी। डॉ. अंसारी ने स्पष्ट किया कि जब केंद्र सरकार द्वारा डीलर कमीशन जारी नहीं किया गया, तब भी हेमन्त सोरेन जी के निर्देश पर दुर्गा पूजा के अवसर पर राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से 25,428 PDS डीलरों का कमीशन जारी किया।

राज्य स्तर के महत्वपूर्ण आँकड़े
* कुल PDS दुकानें — 25,428
* 4G e-PoS मशीनें — 25,428
* कुल लाभुक — 2,63,12,688
* e-KYC पूर्ण — 2,02,14,135
* शेष e-KYC — 60,98,553
* अपात्र पाए गए — 1,94,941
e-KYC होगी और अधिक आसान
e-KYC की सुविधा
