logo

रांची : बिना नक्शा के बने भवनों को रेगुलराइज करने का संघर्ष अब ले रहा मूर्त रूप- संजीव विजयवर्गीय

634.jpg

रांची :

रांची शहर सहित पूरे झारखंड में बिना नक्शा पास किए बने भवनों के मालिक काफी समय से भय के माहौल में रह रहे हैं। आए दिन नोटिस व मकान टूटने का डर बना रहता है। ऐसे में इनकी आवाज बनकर लगातार 2 वर्षों से पूर्व में बने बिना नक्शा पास भवनों को नियमित कराने का प्रयास करता रहा। ये बातें रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूर्व राज्यपाल (वर्तमान में राष्ट्रपति) द्रोपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और नगर विकास के प्रधान सचिव विनय चौबे को लगातार पत्राचार किया और मिलकर पूर्व में बने बिना नक्शा पास भवनों को नियमित कराने की मांग की।

संशोधन की आवश्यकता हो तो करें संपर्क
अवैध नक्शों को रेगुलाइज करने के संबंध में सरकार की ओर से  संकल्प लाया जा रहा है। इसको लेकर संजीव विजयवर्गीय ने नागरिकों से अपील की है कि अगर के किसी को भी संकल्प में किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता दिखती है तो मेरे कार्यालय में आएं या मुझसे संपर्क कर बताएं। ताकि, उसका समय रहते संशोधन कराया जा सके।