logo

Ranchi : पोषण सखियों का धरना प्रदर्शन जारी, अब करेंगी विधानसभा का घेराव

पोषण सखियों का धरना प्रदर्शन जारी, अब करेंगी विधानसभा का घेराव

रांची: 

राज्य में कुपोषण की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए 2015 में पोषण सखी की नियुक्ति की गई थी,  ताकि ग्रामीण इलाकों, गांवो कस्बो में जाकर कुपोषित महिलाओं और बच्चों की पहचान की जा सके और उन्हें कुपोषण से बचाया जा सके। उन पोषण सखियों की स्थिति खराब है। पोषण सखी की दीदियां खुद ही अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी हैं। 


क्या है मांगे 
पोषण सखी की दीदियों का कहना है कि वर्ष 2015 से लेकर अभी तक इऩकी स्थायी नियुक्ति नहीं हो पाई है। वेतन में भी वृद्धि नहीं की गई है। जिसको लेकर पिछले कई दिनों से पोषण सखी विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 


विधानसभा घेराव करेंगे 
पोषण सखियों ने कहा कि हमारी प्रदर्शन से सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है। अब हम विधानसभा घेराव करेंगे ताकि सरकार हमारी मांगों पर कुछ सोचे। बता दें कि यह पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं।