logo

गुमला से लापता 2 लड़के वाराणसी में मिले, लड़की साहिबगंज से बरामद; पुलिस ने परिजनों को सौंपा

a2523.jpg

गुमला:

गुमला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कई दिनों से लापता 2 किशोर और एक युवती को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में परिजनों द्वारा गुमला थाना में बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोजबीन के लिए विशेष टीम का गठन किया। 

तकनीकी अनुसंधान से लगाया पता
सोमवार को एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी करते हुए गुमला थाना क्षेत्र के कसीरा मधुबन गांव निवासी लापता किशोर संत कबीर उरांव और निखिल उरांव को वाराणसी से विशेष टीम में सुनील कुमार एएसआई के द्वारा बरामद किया। दोनों किशोर 15 मई से लापता थे।

एसडीपीओ की अभिभावकों से अपील
वहीं दूसरी ओर लापता युवती किरण कुमारी को राजेश कुमार एएसआई के द्वारा साहिबगंज मिर्जा चौक से बरामद कर लिया। सभी को सुरक्षित वापस लाकर सोमवार को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। एसडीपीओ ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा, सही मार्गदर्शन और पारिवारिक सहयोग दें, ताकि बच्चे आवेश में आकर घर छोड़ने जैसा कदम न उठाएं।
 

Tags - GumlaMissing CaseCrime NewsGumla Police