logo

Corona Update : झारखंड में थमी कोरोना की रफ्तार! 11 जिलों में 50 से कम एक्टिव केस

corona.jpg

रांचीः
कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार झारखंड में थम गई है। हालात बेहतर होते दिख रहे हैं। राज्य के 11 जिलों में कोरोना के 50 से कम एक्टिव केस हैं। सबसे कम एक्टिव केस जामताड़ा में। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के नये वैरिएंट का प्रभाव इसलिए कम रहा क्योंकि अधिकतर लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 

इन जिलों में 50 से कम एक्टिव केस
पलामू 48, गढ़वा 46, लोहरदगा 35, खूंटी 34, लातेहार 30, गुमला 29, पाकुड़ 28, साहिबगंज 20, गोड्डा 19, रामगढ़ 16, जामताड़ा 11, 

पूरे देश में कोरोना का हाल क्या है
वहीं देश में भी कोरोना के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। हालांकि मौत का आंकड़ा कम नहीं  रहा है।  पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 83,876 नये मरीज मिले। जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 11,08,938 हो गयी। इससे पहले देश में कोरोना के 1,07,474 नये मामले दर्ज किये गये थे। पिछले 24 घंटे में 1,16,073 एक्टिव केस कम हुए। फिलहाल देश में पॉजिटिविटी रेट 7.25 फीसदी है। बीते 24 घंटे में 895 कोराना मरीज की मौत हो गयी। जिसके बाद मरने वालों की संख्या 5,02,874 हो गयी है।