द फॉलोअप, रांची
भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया विभाग एवं सोशल मीडिया विभाग के सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने अनुभवी, ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का सराहनीय कार्य किया है। काले ने कहा कि नई टीम पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में मीडिया एवं प्रवक्ता टीम एक मजबूत सेतु का कार्य करेगी।
उन्होंने झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को संतुलित, मजबूत और सक्षम टीम के गठन के लिए विशेष बधाई दी। काले ने कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प को और मजबूती मिलेगी। अमरप्रीत सिंह काले ने सभी नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों के सफल और जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरी टीम समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और संवाद कौशल के बल पर भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
