logo

राहत : दूसरे दिन भी 1000 से कम मरीज मिले,  राज्य में एक्टिव केस की संख्या 10,383 

21eb27d5-da63-4010-b7f3-a350988cfa821.jpg

रांचीः 
झारखंड में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। कोरोना मरीजों का ग्राफ भले ही गिरता जा रहा है लेकिन राज्य में हर दिन कोरोना की वजह से मौतें भी हो रही है। बीते 24 घंटे में 06 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। मृतकों में धनबाद में 01, गुमला में 02, कोडरमा में 01 और रांची में 02 संक्रमित शामिल है। ऐसे में मौत का आंकड़ा राज्य में  5297 पर पहुंच गया है। 


952 नए केस मिले 
शुक्रवार को 952 नए केस मिले जबकि 2599 मरीजों को कोरोना से ठीक भी हुए हैं। सबसे ज्यादा 219 मरीज पूर्वी सिंहभूम में मिले। सिमडेगा में 200, रांची में 170 संक्रमित, सबसे ज्यादा 852 लोग रांची में स्वस्थ हुए। वहीं राज्य में कोरोना रिकवरी भी बढ़कर 96.32% और रांची की रिकवरी रेट 94.24% पहुंच गई। वही राज्य भर एक्टिव केस की संख्या 10383 है। हालांकि राहत ये है कि बीते 24 घंटे में 2599 मरीज स्वास्थ्य हुए है। 


दैनिक पॉजिटिविटी रेट 13.39 फीसदी 
देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर 13.39 फीसदी हो गया है। देश में आज शुक्रवार से 15 हजार 677 मामले कम पाये गये है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय  के आंकड़ों के मुताबिक देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 लाख 4 हजार 333 हो गई है। वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 93 हजार 198 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक कल तीन लाख 35 हजार 939 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 83 लाख 60 हजार 710 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।