logo

हजारीबाग : सरकारी चापानल से पानी लेना महिला के लिए बना काल, पड़ोसी ने पीट-पीटकर की हत्या

सरकारी चापानल से पानी लेना महिला के लिए बना काल, पड़ोसी ने पीट-पीटकर की हत्या

हजारीबागः

रानीचुवा में एक मामुली विवाद में महिला की हत्या कर दी गई। मामला पंचायत के तुरी टोला का है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में लगे सरकारी चापानल से पानी लेने पर महिला को इतनी बुरी तरह पीटा गया की उसकी मौत हो गयी। महिला की पहचान फूलमती देवी (20) के रूप में हुई है। इस हत्या का आरोप गांव के ही जागेश्वर तुरी , तुलसी तुरी, राजू तुरी, उर्मिला देवी, मनीषा देवी, रेखा देवी, गंगिया देवी, रिंकी देवी पर लगा है। 


पड़ोसी का नल पर कब्जा
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तुरी टोला में एक सरकारी चापानल है। इसपर जागेश्वर तुरी कब्जा है। वह किसी को पानी लेने नहीं देता है।  जागेश्वर ने चापानल का चेन खोल दिया था। सिकन्दर तुरी ने चापानल को फिर बनाया। चापानल बनने पर सिकन्दर की पत्नी फूलमती देवी पानी लाने गई। तभी जागेश्वर तुरी एवं उनके परिजनों ने फूलमती पर जानलेवा हमला किया । इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।


5 साल पहले शादी हुई थी
जानकारी के मुताबिक फूलमनी की शादी 5 साल पहले चतरा में  हुई थी। लेकिन कुछ समय से रानीचुवा में ही अपने मायके में रह रही थी। फूलमनी के तीन बच्चे हैं।  पुलिस मामले की जांच में जुट है।