logo

गिरिडीह : पोषण सखियों को सेवा मुक्त किये जाने पर भड़की सेविकाएं, कहा हेमंत सरकार को तुगलकी फरमान वापस लेना होगा

पोषण सखियों को सेवा मुक्त किये जाने पर भड़की सेविकाएं, कहा हेमंत सरकार को तुगलकी फरमान वापस लेना होगा

गिरिडीहः
पोषण सखियों का शनिवार को जमुआ प्रखंड ईकाई की  बैठक उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय जमुआ परिषर में संपन्न हुआ। संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया खातून ने बैठक की  अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश के 6 जिला केंद्र में प्रायोजित अम्ब्रेला आईसीडीएस के अंतर्गत आंगनबाड़ी सेवायें योजना के तहत 10388 अतिरिक्त आंगनबाड़ी सेविका सह पोषण परामर्शी (पोषण सखी) का चयन 2016 में सरकार के दिशा निर्देशानुसार किया गया था। 2016 से लेकर 2022 तक आंगनबाड़ी केंद्र  में टीकाकरण,कोविड 19 का सर्वेक्षण सह वेक्सिनेशन, पोलियो , बीएलओ, कुपोषित बच्चों का सर्वे व एमटीसी में दाखिला सहित केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न दिशा निर्देशों का पालन करते हुए निष्ठापूर्वक कार्य किया गया। रांची में चल रहे धरना,अनशन तुड़वाकर सेवा स्थायी करने के बजाय हेमंत सरकार ने पोषण सखी को सेवा मुक्त करने का तुगलकी फ़रमान जारी किया है। यह पोषण साखियों के भविष्य के साथ खिलवाड़  है। झारखंडी मिट्टी व नारी अस्मिता के रक्षक नहीं बल्कि भक्षक है।  अब जोरदार आर या पार  आंदोलन की लड़ाई होगी। 


आंदोलन के लिए ठोस रणनीति तैयार 
 प्रखंड अध्यक्ष अंजली देवी ने कहा कि जब केंद्र प्रायोजित बताकर सेवा मुक्त करना न्यायोचित नहीं है। हेमंत सरकार फिर सेवा ही क्यो ले रही थी। अब पोषण सखी कहा जाएंगी परिवार का क्या होगा। सत्ता के मद में चूर  सरकार को तुगलिक फ़रमान काफी महंगा पड़ेगा। बैठक में हेमंत सरकार के तुग़लकी फरमान का तीव्र भर्त्सना करते हुए सरकार के विरुद्ध नारे लगाये गए।  फिर से अगर सहानुभूतिपूर्वक सेवा बहाल की दिशा में विचार करने की मांग की गई। आंदोलन के लिये एक ठोस रणनीति बनाई गई।  


ये सभी रहीं मौजूद 
उपाध्यक्ष  कुलसुम बानो,सचिव ब्यूटी गुप्ता,कोषाध्यक्ष मंजू देवी,गीता कुमारी,सुनीता कुमारी,कविता कुमारी,खुशबू प्रवीण,जुबैदा खातून ने भी विचार ब्यक्त किये।  उक्त अवसर पर उर्मिला देवी,कुलसुम बानो,रेखा कुमारी,चंद्रिका देवी,कंचन  कुमारी,सविता कुमारी,रेणु कुमारी,किरण कुमारी,ममता कुमारी,सोनी देवी,शम्मा प्रवीण,उषा कुमारी सहित 196 पोषण सखी मौजूद थे।