द फॉलोअप डेस्कः
उत्तर प्रदेश के मथुरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक विवाहित महिला के प्रेम में पड़ गया। उसने महिला को मनाने की कोशिश की। महिला जब नहीं मानी तो उसके घर में लहंगा पहन कर घुस गया। महिला का रूप धड़कर आए युवक ने कथित प्रेमिका को साथ चलने को कहा। महिला नहीं मानी तो युवक गुस्सा हो गया। उसने महिला को आग लगा दी। प्रेम में पगलाए युवक की करतूत देखकर महिला चिल्लाने लगी। आस-पड़ोस के लोग पहुंचे। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
.jpeg)
पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि महिला की चीख सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे। लोगों को देखते ही उमेश छत से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर मथुरा के कोह गांव में हरियाणा के हसनपुर गांव का रहने वाला 28 वर्षीय उमेश अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। उसने खुद को छिपाने के लिए महिला के वेश में लहंगा पहना हुआ था। वह पेट्रोल की बोतल लेकर घर में दाखिल हुआ। इस दौरान महिला घर में अकेली थी। उमेश ने जब महिला पर उसके साथ चलने का दबाव डाला और उसने इनकार कर दिया। गुस्से में आकर उसने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला की चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उमेश छत से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों अस्पताल में भर्ती
आग लगने से महिला 70 फीसदी तक जल गई। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, उमेश को भी इसी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटना को लेकर कहा कि उमेश और महिला के बीच पहले से संबंध थे। पिछले साल 31 अगस्त को महिला उमेश के साथ घर छोड़कर चली गई थी।