द फॉलोअप/ रांची:
झारखंड के डीजीपी (DGP) पद पर तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर आज, 29 सितंबर को सुनवाई होगी। इस मामले की आज होने वाली सुनवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मालूम हो कि पिछले दिनों मुख्य न्यायाधीश की अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने न्याय मित्र (Amicus Curiae) की रिपोर्ट मिलने के बाद अगली सुनवाई के लिए 29 सितंबर की तारीख निर्धारित की थी। अब आज होने वाली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट में न्याय मित्र की रिपोर्ट और डीजीपी की नियुक्ति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार किया जा सकता है। सभी की नजरें कोर्ट की कार्यवाही और संभावित आदेश पर टिकी हैं।