logo

SIR : झामुमो ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कई चीजों को स्पष्ट करने और अतिरिक्त गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने की मांग की

vinod_pandey-1.jpg

द फॉलोअप, रांची

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिख कर SIR के दौरान शुरू हुए इम्युनरेशन के दौरान हो रही परेशानियों से अवगत कराया है। साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर तत्काल स्पष्टीकरण और आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि राज्यभर से गणना प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं और बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) को कई व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

झामुमो ने पत्र में कहा है कि विभिन्न जिलों से सूचना मिल रही है कि ECINet मोबाइल ऐप के माध्यम से मतदाताओं की तस्वीर ली जा रही है। पार्टी ने चुनाव आयोग से स्पष्ट करने को कहा है कि गणना चरण में फोटो लेना अनिवार्य है या नहीं। साथ ही यदि यह अनिवार्य है तो DEO, ERO, AERO और BLO के लिए एक समान दिशा-निर्देश सार्वजनिक किए जाएं। इसके अलावा पार्टी ने मांग की है कि प्रत्येक मतदाता को मूल गणना प्रपत्र के साथ एक अतिरिक्त इम्युनरेशन फॉर्म भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि गलती होने पर नया फॉर्म भरकर जमा किया जा सके। झामुमो का कहना है कि इससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और मतदाता हितैषी बनेगी।

Tags - Jharkhand SIR JMM Enumeration CEO K. Ravi Kumar