logo

होमगार्ड नियुक्ति में पारदर्शिता और रिजल्ट में देरी को लेकर JLKM 16 मई को घेरेगा DC कार्यालय 

JLKM00011.jpg

रांची 
रांची जिला में 1614 पदों पर भर्ती हेतु चल रही होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया में देरी एवं रिजल्ट प्रकाशन नहीं होने की वजह से जेएलकेएम आंदोलन करेगा। ऑक्सीजन पार्क, मोराबादी में आयोजित सामूहिक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि रांची जिला होमगार्ड नियुक्ति रिजल्ट के प्रकाशन में अनावश्यक वजहों से विलंब होने के कारण युवा आक्रोशित हैं। 16 मई 2026 को दिन के 11 बजे से रांची मोराबादी मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक अधिकार यात्रा करते हुए उपायुक्त कार्यालय का महाघेराव किया जाएगा।
साथ ही देवेन्द्र नाथ महतो ने यह भी कहा कि रांची जिला के हजारों युवाओं ने होमगार्ड बनने का सपना साकार करने के लिए लंबे समय तक प्रैक्टिस की, कड़ी मेहनत की और नियुक्ति प्रक्रिया के सभी चरणों को पूरा किया। लेकिन अभी तक रिजल्ट का प्रकाशन नहीं किया गया। युवाओं की मेहनत और धैर्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


जिला उपायुक्त से निम्न मांग की गई है-
1.    रांची जिला होमगार्ड नियुक्ति रिजल्ट अविलंब जारी किया जाए।
2.    रिजल्ट प्रकाशन में हो रही देरी का कारण सार्वजनिक किया जाए।
3.    नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध किया जाए।
4.    शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी स्थानीय प्रमाण पत्र इस्तेमाल करने की शिकायत है, निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि स्थानीय युवाओं के अधिकारों का संरक्षण हो।

Tags - JLKM DC office RANCHI transparency Home Guard appointments