रांची:
अपनी मांगों को लेकर सोमवार विधानसभा के घेराव करने जा पोषण सखी पर हुए लाठीचार्ज का मामला मंगलवार को सदन में उठा। बीजेपी विधायक बिरंची नारायण ने स्पीकर को कहा कि पोषण सखियों पर लाठीचार्ज हुआ है। इसमें कई महिलाएं घायल हुई है। सात सखियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्हें छोड़ा जाए।

नीरा यादव ने निंदनीय कहा
कोडरमा विधायक नीरा यादव ने कहा कि सोमवार की घटना काफी निंदनीय है। कल बहुत अन्याय हुआ है। बता दें कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही पोषण सखियों के साथ पुलिस की झड़प हुई थी। अपनी मांग को लेकर पोषण सखियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।

कई पोषण सखियों को लगी थी चोट
पोषण सखियों के आंदोलन को लेकर विधानसभा और जगन्नाथपुर रोड के बीच कई बैरिकैड लगाये गये थे। इस दौरान मुख्यमंत्री का काफिला रोकने की कोशिश कर रही पोषण सखियों के साथ पुलिस की झड़प हुई, जिसमें कई पोषण सखियों को हल्की चोटें आई थीं।