logo

रांची : प्रेमी के लिए छोड़कर आयी ससुराल, अब बेटी हुई तो बॉयफ्रेंड ने अपनाने से किया इन्कार

bhagi_hui_ladki10.jpg

रांचीः

जगरनाथपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पहले तो युवक ने उसे शादी का झांसा दिया उसके साथ शारिरीक संबंध बनाया। औप अब वह शादी से इंकार कर रहा है।  पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन प्रेमी उसे अपनाने से मना कर रहा है। बताया जाता है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन लड़की की शादी दूसरी जगह हो गयी। इसके बाद प्रेमी जितेंद्र ने महिला के पति को प्रेम कहानी बताकर दोनों का रिश्ता तोड़ दिया। महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 


ससुराल को भी बता दिया सच 
उसके बाद लगातार शादी का झांसा शाऱीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया है कि वह एक राशन दुकान में वह काम करती थी। इसी दौरान जितेंद्र कुमार से दोस्ती हुई थी। इसके बाद उसने क्वार्टर में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी हो गयी तो प्रेमी ने वहां जाकर भी सारी बात ससुराल वालों को बता दी जिसके बाद वो लोग यहां लाकर छोड़ गये। 


महिला गर्भवती हो गयी 
महिला जब रांची आ गई तो उसने आरोपी से पूछा कि तुमने ऐसा क्यों किया तो वह कहने लगा कि मैं तुमसे प्यार करता हुं, मैं तुमसे शादी करूंगा। इसलिए यह बात तुम्हारे पति को बता दी ताकि वह तुम्हें छोड़ दे। पीड़िता के अनुसार उसके बाद जितेंद्र से फिर से बातचीत होने लगी। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। गत 19 अक्टूबर 2021 को एक बच्ची को जन्म दिया। जब जितेंद्र से शादी की बात और पुत्री को अपनाने कहती हूं तो जितेंद्र टाल देता है।