द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के न्यू रानी कुदार में सुनियोजित ढंग से एक साजिश के तहत घटना हुई है। जानबूझकर रामनवमी झंडे में प्रतिबंधित मांस को लटका देना इस षड्यंत्र की रणनीति का एक हिस्सा बनाकर कुछ शरारती तत्व जमशेदपुर को शांत करने की कोशिश में लगे हुए हैं। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के नेता अभय सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि जब से सरकार बनी है तब से कभी साहिबगंज कभी रांची कभी लोहरदगा कभी हजारीबाग तो कभी जमशेदपुर में अप्रिय घटना घट रही है। जिला प्रशासन से मैं मांग करता हूं इस संदर्भ में जांच कर दोषी को कड़ी से कड़ी करवाई हो और बिना पक्षपात किए कानूनी कार्रवाई करें। जेल के सलाखों के पीछे ऐसे तत्वों को भेजा जाए।

मंत्री चुप, अपराधी मस्त
घटना को लेकर भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता के क्षेत्र में इस प्रकार की घटना होना दुर्भाग्य है। लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सबसे बड़ा हमला आज पूरें जमशेदपुर में हो रहा है। मगर मंत्री जी चुप और अपराधी मस्त की भूमिका में सड़कों-चौराहे पर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री को अविलंब इस्तीफा देना चाहिए। जनता कभी भी मंत्री को इस मामले में माफ नहीं करेगी

हवाई फायरिंग के साथ पुलिस ने की लाठीचार्ज
जमशेदपुर के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-3 में रविवार को महावीरी झंडा विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। एक दूसरे खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव हुआ। उपद्रवियों ने कई दुकानों को आग हवाले कर दिया गया। मामला महावीरी झंडा के बांस में प्रतिबंधित मांस को लेकर गर्म हुआ। घटना की सूचना पर मौके पर एसएसपी, एसडीओ और सिटी एसपी सहित सभी पदाधिकारियों ने लोगों को समझाने और माहौल शांत करने का प्रसास किया। लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं थे।तब हालात को नियंत्रण में करने के लिए मौके पर जैप और क्यूआरटी ने हवाई फायरिंग के बाद लाठी चार्ज किया। वहीं, हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है।

कई दुकान व वाहन हुए जलकर खाक
हंगामें के दौरान आगलगी की घटना को लेकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाई। इस अगलगी में लाखों का नुकासन होने की संभावना जताई जा रही है। अगलगी में एक कार, एक ऑटो और चार बाइक के अलावा कई दुकानों को जला दिया गया। वहीं, कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई है। उपद्रवियों द्वारा फायरिंग किए जाने की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनाती कर दी गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT