logo

इटखोरी की CO की दबंगई ने पकड़ा तूल, बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा में सवाल उठाते हुए की निलंबन की मांग

ewrrtििfefe.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के चतरा जिले में इटखोरी की CO सविता सिंह का रविवार को सोशल मिडिया पर एक वीडियो खुब वायरल हुआ। इस वीडियो में CO सविता सिंह द्वारा युवक पर लाठी बरसाते हुए देखा गया। इसके बाद ये मामला तूल पकड़ लिया है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा में आज सवाल उठाया है। बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्विटर (एक्स) और फेसबुक पेज पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि चतरा जिले में पुलिस की मौजूदगी में एक महिला CO द्वारा युवकों के सिर पर डंडे से प्रहार करने की घटना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासनिक पद पर बैठे किसी भी अधिकारी से संयम, संवेदनशीलता और कानूनसम्मत आचरण की अपेक्षा की जाती है।

आगे उन्होंने कहा कि कानून लागू कराने का दायित्व जिनके कंधों पर है, यदि वही कानून हाथ में लेने लगे तो यह व्यवस्था की मूल भावना पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। यदि संबंधित युवकों से कोई गलती हुई भी थी, तो उसके लिए विधि सम्मत कार्रवाई के प्रावधान मौजूद हैं। बीच सड़क इस प्रकार सार्वजनिक रूप से प्रताड़ित करना न तो न्यायसंगत है और न ही प्रशासनिक मर्यादा के अनुरूप है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं और प्रशासन की विश्वसनीयता को भी प्रभावित करती हैं। उन्होंने चतरा DC से मांग की है कि संबंधित सीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए तथा प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

Tags - Itkhori Chatra Jharkhand CO Savita Singh Video Viral Savita Singh Itkhori CO Chatra District News CO Beating Youth Viral Video Babulal Marandi Statement Jharkhand Assembly Issue Leader of Opposition Babulal Marandi Administrative Misconduct Jharkh