logo

मंडप में सास और सालियों को गाली देने लगा दूल्हा, ससुरालियों ने जमकर पीटा

्हतपो22.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
धनबाद के भौंरा ओपी क्षेत्र के डुमरी में एक ठेका मजदूर की पुत्री की शादी में सोमवार को हंगामा हो गया। लड़का पक्ष व लड़की पक्ष के बीच विवाद हुआ। रात में विवाह संपन्न होने के बाद जब लड़की पक्ष को पता चला कि लड़का विक्षिप्त है। मामला तब उजागर हुआ जब लड़कियां दूल्हे का जूता छिपाने की रस्म कर रही थी। जूता छिपाने पर लड़का भड़क गया और मारपीट करने लगा। इस दौरान समझाने गयी लड़की की चाची के साथ भी मारपीट करने लगा। वह अपनी सालियों को गाली देने लगा, सास के साथ भी गाली-गलौज पर उतर गया। जिसके बाद उसके बाद तनाव उत्पन्न हो गया। दूल्हे की हरकत से तंग आकर लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। 


दुल्हन घर में ही है
जब लड़के की पोल खुली तो बराती वहां से भागने लगे। उसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का व बराती आये 10-12 लोगों को बंधक बना लिया। सूचना पाकर भौंरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और लड़का को थाना ले आयी। दोनों पक्ष से पूछताछ की गई। दुल्हन घर में ही है, वह किसी भी हालत में दूल्हा के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। 


क्या है मामला 
दरअसल बोर्रागढ़ सुरेंद्र कॉलोनी निवासी एक बीसीसीएल कर्मी के पुत्र की बरात सोमवार को डुमरी सात नंबर इंदिरा आवास निवासी ठेका मजदूर के घर आयी थी। रात में विवाह संपन्न होने के बाद कुछ लड़कियों ने दूल्हे का जूता छिपा दिया। उस पर लड़का भड़क गया और मारपीट करने लगा। लड़की के पिता ने बताया कि लड़का विक्षिप्त जैसा व्यवहार कर रहा था। धोखे में शादी करायी गयी है। लड़की के पिता ने पुलिस से शादी में हुए खर्च को लड़का पक्ष से दिलाने का आग्रह किया। जिसके बाद मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। तय हुआ कि जो भी खर्च लड़की वालों ने किया है वह लड़का पक्ष लौटाएगा। लिखित समझौते के बाद दोनों पक्षों को थाने से छोड़ दिया गया

Tags - Dhanbad News Dhanbad News Dhanbad Latest News Dhanbad Updates