logo

देवदूत : त्रिकुट हादसे में 10 लोगों की जिंदगी बचाने वाले पन्नालाल को सीएम हेमंत सोरेन ने किया सम्मानित

त्रिकुट हादसे में 10 लोगों की जिंदगी बचाने वाले पन्नालाल को सीएम हेमंत सोरेन ने किया सम्मानित

रांची: 


त्रिकुट रोपवे हादसे में 10 लोगों की जान बचाने वाले पन्नालाल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पन्नालाल की खूब तारीफ की। कहा कि आपने अपनी जान की परवाह किए बिना उस समय लोगों को बचा लिया, जब किसी को समझ नहीं आ रहा था कि रेस्क्यू ऑपरेशन कैसे शुरू किया जाये। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए पन्नालाल को 1 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। 

मुख्यमंत्री ने पन्नालाल से क्या वादा किया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पन्नालाल से वादा किया है कि वो केंद्र से उन्हें सम्मान दिलाने के लिए उनके नाम की सिफारिश करेंगे। मुख्यमंत्री ने पन्नालाल के अदम्य साहस और वीरता को भी सलाम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने जो किया, वो आपकी निस्वार्थ भावना को प्रदर्शित करता है। आपने अन्य लोगों को लिए उदाहरण पेश किया कि कैसे संकट में किसी के काम आया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर पन्नालाल को सम्मानित करना चाहता था लेकिन कुछ व्यस्तता की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका। 

 

रोपवे के रोमांच के बाद दहशत के घंटे
गौरतलब है कि रविवार को रामनवमी की धूम थी। देवघर के त्रिकुट पहाड़ पर कई श्रद्धालु माता के दर्शन को पहुंचे थे। लोगों ने रोमांच से भरा सफर रोपेवे के जरिये तय करना तय किया। 57 यात्री त्रिकुट पहाड़ की चोटी पर जाने के लिए ट्रॉली में सवार हुए। जैसे ही ट्रॉली ऊपर की ओर चली तभी एक जोरदार आवाज हुई और सभी की सांसे थम सी गई। रोपेवे का तार डिस्ट्रैक हो गया और सभी 57 यात्री रोपेवे की ट्रॉली में फंस गए। 

दहशत से भरे लोगों की जिंदगियां बचाईं
एक तरफ अंधेरा था तो दूसरी ओर 57 जिंदगियों के मन मे डर था। लोग यही प्राथना कर रहे थे कि सभी लोग सुरिक्षत बाहर निकल जायें। वहीं रोपवे का मेंटनेंस देखने वाले पन्नालाल ने अपनी जान की परवाह किये बगैर फंसे हुए यात्रियों को निकालने में लग गए। अपने जान पर खेल कर पन्नालाल ने कई जिंदगियां बचा ली। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पन्नालाल को सम्मानित किया है। 

 

केंद्र सरकार से भी की जायेगी सिफारिश
10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर हीरो बने पन्नालाल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सम्मानित करने जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि घटना के बाद स्थानीय लोगों के अलावा सेना, वायुसेना आईटीबीपी, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने 3 दिनों तक रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को निकाला। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हर कोई इस हादसे के बाद हुए रेस्क्यू का क्रेडिट लेना चाह रहा था लेकिन उन सब में एक हीरो अब भी चुप हैं जिसने सच में अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों की जान बचाई।