logo

तनाव : हॉस्टल में सरेआम चाकू लेकर घूमती थी छात्रा, 10 सालों से हो रही है फेल

chaku1.jpg

रांचीः
रिम्‍स रांची से एक बेहद ही निराशाजनक खबर सामने आयी है।  यहां एक मेडिकल की छात्रा को केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में भर्ती कराया गया है। छात्रा 10 साल से मेडिकल की तैयारी कर रही थी। लगातार मिल रही असफलताओं से लड़की की दिमागी हालत खबर हो गयी थी इसलिए उसे सीआईपी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा हॉस्टल में चाकू लेकर घूमा करती थी। उसे चाकू लेकर घूमते देख बाकि छात्राएं डरने लगी थीं। इस बात की जानकारी लड़कियों ने वार्डन को दी तब वार्डन ने चिकित्सा अधीक्षक को इस बारे में बताया। 


परिजन भी पहुंचे 
तीन दिन पहले डीन डा हिरेन बिरूआ ने डालसा को पत्र लिखकर पीएलवी अनीता यादव से मदद लेकर लड़की को सीआईपी में  भर्ती कराने का निर्देश दिया था। गुरुवार को लड़की को सीआईपी में  इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा बोकारो की है। परिजन को सूचना मिलने के बाद वे सीआईपी पहुंच गए।


चाकू लेकर दौड़ाती थी 
हाथ में चाकू लेकर घूमने से अन्य छात्राएं डरने लगी थी। एक छात्रा के पीछे चाकू लेकर उसे दौड़ गयी थी।  सभी ने इसकी शिकायत वार्डन से पहले की। लड़की लगातार उग्र होती जा रही थी।  इसके बाद सीआईपी से उसे ले जाया गया जहां डाक्टरों ने तुरंत भर्ती करने की सलाह दी