द फॉलोअप डेस्क
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी)की संयुक्त सिविल प्रतियोगिता परीक्षा टू में हुई गड़बड़ी और घोटाले में ईडी की इंट्री हो गयी है। ईडी ने इस प्रतियोगिता परीक्षा में भारी पैमाने पर हुए लेन-देन की आशंका व्यक्त करते हुए ईसीआईआर दर्ज किा है। मालूम हो कि बहुचर्चित इस प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर सीबीआई पहले से जांच कर रही है। सीबीआई द्वारा दर्जनों सफल अभ्यर्थियों को आरोपी भी बनाया है। हाईकोर्ट सीबीआई जांच की मॉनिटरिंग कर रहा है। लेकिन जांच की प्रक्रिया इतनी धीमी रही कि अब इस परीक्षा में सफल होने वाले अधिकारी नौकरी पूरी कर रिटायर भी होने लगे हैं।

यहां मालूम हो कि जेपीएससी टू की परीक्षा में भारी पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। इसको लेकर पहले निगरानी ब्यूरो ने जांच किया था। जांच में कॉपी में ओवर राइटिंग के माध्यम से नंबर बढ़ाने की गड़बड़ी पायी गयी थी। साथ ही इंटरव्यू में अधिक अंक देकर सफल कराने का आरोप है। इस प्रतियोगिता परीक्षा में हुई गड़बड़ी और घोटाले में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद सहित आयोग के कई अन्य सदस्यो और पदाधिकारियों को जेल भी जाना पड़ा था। अभियुक्त बनाये गये आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद पहले आयोग के सदस्य बनाये गये थे। बाद में उन्हें आयोग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।

जेपीएससी टू के प्रमुख आरोपी
जेपीएससी के अध्यक्ष व अन्य अधिकारी
01-दिलीप कुमार प्रसाद, तत्कालीन अध्यक्ष , 02-गोपाल प्रसाद, तत्कालीन सदस्य, 03- शांति देवी, तत्कालीन सदस्य, 04- राधा गोविंद नागेश, तत्कालीन सदस्य, 05- एलिस उषा रानी सिंह, परीक्षा नियंत्रक, 06- अरविंद कुमार सिंह, असिस्टेंट कोऑर्डिनेट इवैलुएशन

ग्लोबल इनफॉरमेटिक्स के मैनेजर धीरज कुमार
अफसर बन चुके परीक्षार्थी
01- राधा प्रेम किशोर, DSP, 02- बिनोद राम, राज्य प्रशासनिक सेवा, 03- हरिशंकर बड़ाइक, राज्य प्रशासनिक सेवा, 04- हरिहर सिंह मुंडा-DSP, 05- रवि कुमार कुजूर, DSP, 06- मुकेश कुमार महतो, DSP, 07- कुंदन कुमार सिंह, वित्त सेवा, 08- मौसमी नागेश, वित्त सेवा, 09- कानू राम नाग, राज्य प्रशासनिक सेवा, 10- प्रकाश कुमार, राज्य प्रशासनिक सेवा, 11- संगीता कुमारी, वित्त सेवा, 12- रजनीश कुमार, राज्य प्रशासनिक सेवा, 13- शिवेंद्र, DSP, 14- संतोष कुमार चौधरी, राज्य प्रशासनिक सेवा, 15- रोहित सिन्हा , राज्य प्रशासनिक सेवा, 16- शैलेश कुमार श्रीवास्तव, वित्त सेवा, 17- अमित कुमार, राज्य प्रशासनिक सेवा, 18- राहुल जी आनंद जी, राज्य प्रशासनिक सेवा, 19- इंद्रजीत सिंह, वित्त सेवा, 20- शिशिर कुमार सिंह, राज्य प्रशासनिक सेवा, 21- राजीव कुमार सिंह, राज्य प्रशासनिक सेवा, 22- राम कृष्ण कुमार, राज्य प्रशासनिक सेवा, 23 - प्रमोद राम, राज्य प्रशासनिक सेवा, 24- अरविंद कुमार सिंह, DSP, 25- विकास कुमार पांडेय, DSP, 26- मनोज कुमार, राज्य प्रशासनिक सेवा, 27- सुदामा कुमार, वित्त सेवा, 28- कुमुद कुमार, सहकारिता पदाधिकारी।
.jpeg)
JPSC-2 में गड़बड़ी करने वाले परीक्षक
01- ओंकार नाथ सिंह, प्रोफेसर,BHU, 02- मुनिंद्र तिवारी, रीडर काशी विद्यापीठ, 03- डॉक्टर सुधीर कुमार शुक्ला, प्रोफेसर, काश विद्यापीठ, 04- अमर नाथ सिंह, डीन, काशी विद्यापीठ, 05- राजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रोफेसर ,काशी विद्यापीठ, 06- तुलसी नारायण सिंह मुंडा, सहायक प्राध्यापक, रांची कॉलेज, 07- डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह, एसोसियेट प्रोफेसर, कमला नेहरू इंस्टीट्यूट, 08- डॉक्टर योगेंद्र सिंह, रीडर, काशी विद्यापीठ, 09 - डॉक्टर मिथिलेश कुमार सिंह, प्रिंसिपल, हिंदू पीजी कॉलेज, 10 - डॉक्टर रवि प्रकाश पांडेय, काशी विद्यापीठ, 11- डॉक्टर बिंदेश्वर पांडेय, एसोसियेट प्रोफेसर, काशी विद्यापीठ, 12- डॉक्टर दिवाकर लाल श्रीवास्तव , एसोसियेट प्रोफेसर, काशी विद्यापीठ, 13- डॉक्टर शिव बहादुर सिंह, एसोसियेट प्रोफेसर, DAV कॉलेज बानरस, 14- डॉक्टर सियाराम सिंह यादव, एसोसियेट प्रोफेसर, उदय प्रताप आटोनोमस कॉलेज, 15- रघुवीर सिंह तोमड़, प्रोफेसर काशी विद्यापीठ, 16- डॉक्टर प्रदीप कुमार पांडेय, प्रोफेसर काशी विद्यापीठ, 17- डॉक्टर मधुसूदन मिश्रा, प्रोफेसर काशी विद्यापीठ, 18- डॉक्टर सभाजीत सिंह यादव, एसोसियेट प्रोफेसर काशी विद्यापीठ, 19- डॉक्टर शशि देवी सिंह , प्रोफेसर काशी विद्यापीठ, 20- डॉक्टर अशोक कुमार सिंह, एसोसियेट प्रोफेसर देवेंद्र पीजी कॉलेज, 21- महेंद्र मोहन वर्मा , प्रोफेसर काशी विद्यापीठ, 22- दीना नाथ सिंह, प्रोफेसर DAV पीजी कॉलेज, 23- अलबर्ट टोप्पो, सेवानिवृत DDC( इंटरव्यू बोर्ड के सदस्य), 24- नंद लाल, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष, 25- सोहन राम, सेवानिवृत विशेष सचिव, इंटरव्यू बोर्ड एक्सपर्ट।
