logo

दावा : भीड़ ने साबित कर दिया चल रही है परिवर्तन की लहर- दीपक प्रकाश

23bf0d2d-3f43-4d2f-9284-87589f3848d8.jpg

फॉलोअप डेस्क

भीड़ ने साबित कर दिया कि झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है। आदिवासी, मूलवासी युवा विरोधी इस सरकार को सत्ता में एक मिनट भी रहने का हक नहीं है। ये बातें रविवार को मांडर स्थित सोसई आश्रम में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कही। उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कई हसीन सपने दिखाकर यह सरकार सत्ता में आई है।उ उन्होंने कहा की भारत की पहली सरकार है जहां नियोजन नीति नहीं है। प्रदेश जंगलराज की तरफ बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था ठप्प है। महिलाओं के साथ 3 वर्ष में 4800 से अधिक बलात्कार की घटना घटी है। जिन बलात्कारियों को फांसी होनी चाहिए, वैसे अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। अवैध खनन से पूरा प्रदेश त्रस्त है।

ये भी पढ़ेंप्रेमिका के जिद के आगे झुका प्रेमी

हेमंत की सरकार झारखंड को कर रही है बर्बाद- मरांडी

इस मौके पर विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा की हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड को बर्बाद करके छोड़ दिया है। हेमंत सरकार अपनी और अपने लोगों की तिजोरी भरने में व्यस्त है। राज्य अराजकता की राह पर है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। खनिज संपदाओं की लूट खसोट में पूरी सरकार प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जुटी है। आम जनता त्राहिमाम कर रही है। हेमंत सरकार से लोग नाउम्मीद हो चुके हैं।

कांग्रेस के युवा नेता सन्नी टोप्पो ने थामा भाजपा का दामन

बता दें की रांची के मांडर स्थित सोसई आश्रम में आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस के युवा नेता सन्नी टोप्पो ने अपने हजारों समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित थे। भाजपा नेताओं ने सन्नी टोप्पो का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलने की बात कही।इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, सांसद सुदर्शन भगतप्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, ग्रामीण जिला प्रभारी विनोद सिंह, ग्रामीण जिला के अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, महामंत्री प्रीतम साहू, करमा उरांव, विनय सिंह सहित प्रदेश एवं जिला के प्रमुख नेतागण के अलावा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: 

https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT