logo

रांची हिंसा : भीड़ ने करीब 60 तो पुलिस ने चलाई थी 5 गोलियां ! FIR से मिली जानकारी ,पढ़े पूरी रिपोर्ट 

WhatsApp_Image_2022-06-21_at_8_52_39_AM1.jpeg

रांची:
शुक्रवार 10 जून को घटित रांची हिंसा में उपद्रवी भीड़ ने 60 से अधिक गोलियां चलाई थी। जिसके बाद उत्पन हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने 5 राउंड फायरिंग की। यह खबर पुलिस द्वारा दर्ज़ 25 FIR के हवाले से अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस में लिखी गई है। खबर के मुताबिक़ मुख्य प्राथमिकी सर्किल ऑफिसर अमित कुमार भगत की शिकायत पर आधारित है। जिनके मुताबिक़ 10 जून को वे गश्त पर थे और उन्होंने देखा कि दोपहर 2 बजे के बाद विरोध शुरू हो गया। प्राथमिकी में भगत के हवाले से कहा गया है कि रैली बिना अनुमति के निकाली गई और भीड़ कुछ ही देर में आक्रामक हो गई। जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन 8 से 10 हज़ार लोगों की भीड़ ने पुलिस पर हावी होकर पत्थर फेंके । उन्होंने पत्थरो से पुलिस को भी निशाना बनाया।

पूर्व नियोजित तरीके से हुई पत्थरबाज़ी, हनुमान मंदिर को बनाया गया निशाना 
शुक्रवार को हुई पत्थरबाज़ी और हिंसा की घटना को पुलिस ने सुनियोजित बताया है। इस दौरान दंगा भड़काने के उद्देश्य से हनुमान मंदिर को लक्षित कर पत्थरबाज़ी करने की भी बात कही गई है। भीड़ ने पुलिस द्वारा हथियार छीनने के प्रयास के साथ 60 -80 राउंड फायरिंग भी की। जिसके जवाब में पुलिस की ओर से 5 राउंड फायरिंग की बात की गई है। 

विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज़ 
दंगा, हत्या का प्रयास, लोक सेवक पर हमला, और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से काम करने सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत डेली मार्केट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।