logo

पुलिया के गढ्ढे मिट्टी भरकर संवेदक ने बनाया सड़क, पहली ही बारिश में धंस गई

trtyt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इस मानसून की शुरुआत ने अपना असर दिखा दिया। दरअसल पहली बरसात के पानी ने ही चमन चौक से कुरपानी जाने वाले रोड को पूरी तरह से दबा दिया। जिससे उस रास्ते से आने जाने वाली गाड़ियों को समस्या होने लगी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रमुख बिपिन पंकज मिंज से की। जिसके बाद बिपिन मिंज ने इसका जायजा लिया और सबंधित इंजीनियर को सूचना देकर इसको तत्काल मरम्मत करने के आदेश दिए।

जानकारी के लिए बता दें कि सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड के केरिया पंचायत में चमन चौक से कुरपानी जाने वाले रास्ते पर पुल निर्माण के लिए एक गड्ढा खोदा गया था। किन्तु किसी कारणवश पुल किसी और जगह बनाया गया। और उस गड्ढे को भरकर उसके ऊपर एक काली सड़क बना दी गई थी।

Tags - Jharkahnd news Jharkhand latest news jharkhand breaking news simdega news latest news trending news