logo

कांग्रेस ने कुलमाम आतंकी हमले को केंद्र की खुफिया नाकामी बताया

ttpp.jpg

द फॉलोअप, रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अख्तर अली ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में दो बेगुनाह नागरिकों की हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने केंद्र सरकार की सुरक्षा और खुफिया व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कुलगाम में दो निर्दोष नागरिकों की कथित तौर पर धर्म पूछकर की गई हत्या बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बताती हैं कि जम्मू-कश्मीर में आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में केंद्र सरकार नाकाम रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए कहा कि पहले आतंकवादी घटनाओं को एक्ट ऑफ वार मानकर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई थी, लेकिन कुलगाम की इस घटना के बाद सरकार का कोई रुख दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि इस हमले पर सरकार की क्या रणनीति है। अख्तर अली ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की सीधी जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की है। ऐसे में घाटी में निर्दोष नागरिकों और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में केंद्र सरकार विफल साबित हुई है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करती है और केंद्र सरकार से मांग करती है कि केवल बयानबाजी तक सीमित रहने के बजाय आतंकियों और उनके नेटवर्क के खिलाफ ठोस और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


 

Tags - Congress Pulwama terror attack intelligence failure PM Home Minister Jharkhand