logo

मां के श्राद्ध से जुड़े रश्मों रीति रिवाज के बीच समय निकाल कर सरकारी काम निबटा रहे सीएम

मां के श्राद्ध से जुड़े रश्मों रीति रिवाज के बीच समय निकाल कर सरकारी काम निबटा रहे सीएम

द फॉलोअप डेस्क, रांची
Nemara News Ramgurh: CM हेमंत सोरेन मां रूपी सोरेन के निधन से मर्माहत और पीड़ा में हैं। उनके श्राद्ध से जुड़े रीति-रिवाज और रश्मों के बीच शुभ चिंतकों से भी मिल रहे हैं। फिर भी व्यस्तता और पीड़ा के  के बीच रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक गांव में सरकारी कार्यों के लिए समय निकाल रहे हैं। जरूरी फाइलों का मुख्य सचिव अविनाश कुमार के साथ बैठ कर उसका निष्पादन कर रहे हैं। ताकि जनता के काम में कोई बाधा न हो। न्यायालयी आदेशों के अनुरूप फैसले में विलंब न हो। विकास के काम प्रभावित न हों। जनहित के काम अनवरत चलता रहे। प्रशासनिक चौकसी बनी रहे।


 

Tags - CM Hemant Soren Ramgarh Nemra official work Rupi Soren