द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
Ranchi News: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एड इंडस्ट्रीज(FJCCI) ने ट्रेड लाइसेंस के रांची नगर निगम(RMC) पर ट्रेड लाइसेंस (Trade Liesence)के नाम पर व्यवसायियों को लगातार नोटिस जारी करने और उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। चैंबर ने कहा है कि निगम ने ट्रेड लाइसेंस को व्यवसायियों को भयभीत करने का हथियार बना लिया है। व्यवसायियों को जारी हालिया नोटिसों में मात्र तीन दिनों के भीतर ट्रेड लाइसेंस लेने अथवा रिन्यूअल कराने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर दुकान सील करने एवं विधिसम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। इससे व्यवसायियों के बीच भय एवं असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
.jpeg)
यह भी कहा गया कि रेवेन्यू कलेक्शन और ट्रेड लाइसेंस आदि जारी करने के लिए अधिकृत एजेंसी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। अभी तक नई एजेंसी का चयन नहीं हुआ है और न ही पूर्व एजेंसी के कार्यकाल का विस्तार किया गया। है। व्यवसायियों से प्राप्त शिकायतों के बाद चैम्बर द्वारा ऑनलाइन माध्यम से ट्रेड लाइसेंस के नए आवेदन एवं रिन्यूअल प्रक्रिया की जांच की गई, जिसमें यह प्रक्रिया भी वर्तमान में प्रभावी रूप से कार्यरत नहीं पाई गई। चैम्बर उपाध्यक्ष रोहित पोद्दार ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में ट्रेड लाइसेंस की जांच कर व्यवसायियों को नोटिस जारी करना तथा दुकान सील करने जैसी दंडात्मक कार्रवाई का भय दिखाना उचित नहीं है। विशेषकर त्योहारी समय में इस प्रकार की कार्रवाई से व्यवसायियों में अनावश्यक भय का वातावरण बन रहा है। चैम्बर ऐसे किसी भी प्रयास कदम का विरोध करता है जिससे व्यवसायिक गतिविधियां प्रभावित हों।

चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने कहा कि व्यवसायी सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। निगम को पहले ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, जिसके माध्यम से व्यवसायी आसानी से वैध रूप से नया लाइसेंस प्राप्त कर सकें अथवा उसका रिन्यूअल करा सकें। इसके लिए स्पेशल कैंप आयोजित किए जाएं और व्यवसायियों के बीच जागरूकता भी बढ़ाई जाए। बैठक में चैम्बर उपाध्यक्ष रोहित पोद्दार, कार्यकारिणी सदस्य राम बांगड़, मुकेश अग्रवाल, प्रवीण लोहिया, मोनिका गोयनका, अमित अग्रवाल, अमित किशोर, पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल, सदस्य शैलेश अग्रवाल, उमंग सुल्तानिया, अमित अरोड़ा, शम्भू तिवारी, आलोक सिंह, राजीव चौधरी उपस्थित थे।
.jpeg)
-