logo

दर्दनाक हादसा : कॉलेज से घर लौट रहे छात्रों का कार अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, तीन घायल

car1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

सिमडेगा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टाभाडीह पालामाड़ा नदी के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 2 बच्चे की मौत हो गई है वहीं 3 घायल हैं। घायलों को सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चे संत मैरेज इंटर कॉलेज छात्र हैं। बताया गया कि कुल पांच स्कूली बच्चों कार मे सवार खूंटी टोली कि ओर आ रहे थे। तीव्र गति के कारण पालामाड़ा पुल के पास कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खाई मे जा गिरी। बच्चों में अनीश केकेरट्टा, विवेक सिंह,चंद्रकांत राम, साहिल कुमार, और साजन कुमार थे।ॉ

सोमवार को बच्चों कि होनी थी परीक्षा
बताया जा रहा है कि सभी बच्चे 11 वीं कि बोर्ड कि परीक्षा को लेकर कॉलेज गए थे।आगामी सोमवार से इन सभी बच्चों कि परीक्षा होनी थी। बच्चे सुबह विद्यालय आये थे। दोस्तों से मिले, शिक्षको द्वारा एडमिट कार्ड भी दिया गया। और उसके बाद सभी एक साथ कार मे निकले थे। इसी क्रम में टभाडीह पालामाड़ा पुल के पास अनियंत्रित होकर कार खेत में पलट गई। इस घटना में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। 


प्रधानाद्यापक ने जताया दुख
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल ले गए। वहीं अस्पताल ले जाने के बाद अनीश केरकेट्टा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकि चारों को चिकित्सको कि सलाह से रांची ले जाया गया। रांची ले जाने के क्रम मे विवेक सिंह ने कोलेबिरा में अंतिम सांस ली। साथ ही साथ अन्य बच्चों कि भी हालत गंभीर ही बताई गई है। वही परिजनों हा रो रो कर बुरा हाल है। प्रधानाद्यापक फदार फेद्रीक कुजूर मृतक परिवार के लिए संवेदना जाहिर करते हुए मृतक कि आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे है। पूरा विद्यालय परिवार शोक मे डूब गया है। दुखद समाचार से सभी स्तब्ध है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT