logo

क्राइम : 3 दिन से लापता नाबालिग का शव तालाब से बरामद, चेहरा तेजाब से जला हुआ..दुष्कर्म की आशंका

TALLL.jpg

धनबादः
धनबाद में जोड़ापोखर के बरारी एक नंबर तालाब में मंगलवार की सुबह छात्रा की लाश मिली। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे छात्रा के चेहरे व शरीर को तेजाब से जलाया गया है। पुलिस दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं कर रही। छात्रा जेलगोरा इलाके की रहने वाली थी। उम्र करीब 14 वर्ष थी। छात्रा 26 मार्च को शाम 4 बजे  घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। 


पुलिस जांच में जुटी 
लापता छात्रा के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार को घरेलु काम से पहुंचीं कुछ महिलाओं ने तालाब में नाबालिग के शव को देखा। इस बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से जानकारी एकत्र की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की की हत्या की गई है। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। पुलिस ने तालाब के किनारे से एक बोरा, रस्सी और प्लास्टिक बरामद किया है।