logo

बोकारो के एक गर्ल्स हॉस्टल में फंदे से लटकी मिली महिला डॉक्टर की लाश

बोकारो के एक गर्ल्स हॉस्टल में फंदे से लटकी मिली महिला डॉक्टर की लाश

द फॉलोअप डेस्कः
बोकारो जनरल अस्पताल के डीएनबी गर्ल्स हॉस्टल में महिला डॉक्टर की लाश मिली है। मामले का खुलासा तब हुआ जब रूम पार्टनर ड्यूटी ऑफ कर पहुंची। उसने पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। उसके बाद रूम पार्टनर ने इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। उसके बाद दरवाजा तोड़कर लोग अंदर घुसे तो देखा कि महिला डॉक्टर फंदे से लटकी हुई है। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बोकारो सेक्टर 4 थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।