logo

खुशी का माहौल गम में बदला, बारात जा रही गाड़ी पलटी; 4 लोगों की मौत 

494.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के उरूर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें 4 लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि एक स्कॉर्पियो बरातियों के लेकर जा रही थी। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के कारण गाड़ी पेड़ से टकरा कर पलट गयी। इससे 4 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी गयी। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है। 

मृतकों की पहचान दूल्हे के रिश्तेदार जावेद अंसारी, यासीन अंसारी, मुस्तकिम अंसारी और एक अन्य के रूप में हुई है। सभी 50 से 55 वर्ष के थे। मिली जानकारी के अनुसार बारात बिहार के गया के छकरबंधा से झारखंड के लेस्लीगंज जा रही थी। तभी गाड़ी अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गयी। इससे 2 लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी। हादसे के बाद सभी को आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल ले जाया गया। यहां 2 अन्य लोगों की भी मौत हो गयी। वहीं 3 लोगों की हालत गंभीर है, सभी का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज पलामू न्यूज भीषण सड़क हादसा Jharkhand News Jharkhand Hindi News Palamu News horrific road accident