logo

रांची : दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले को मिली 3 साल की सजा

civil_court_ranchi1.jpg

रांचीः
1 जुलाई 2019 को दिव्यांग बच्ची के साथ यौन दुराचार का मामला सामने आया था। बच्ची की उम्र 6 साल थी। इस मामले में आज आरोपी को सजा सुना दी गई है। पोक्सो के स्पेशल कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई है।

मामला सिकिदरी थाना क्षेत्र का है। आरोपी को तीन साल की सजा सुनाई गयी है साथ ही 5 हजार का जुर्माना लगाया है। अगर आरोपी जुर्माना नहीं देना चाहता है तो उसे 3 माह अतिरिक्त जेल में रहना होगा। आरोपी का नाम बिगु मुंडा है।