logo

13वीं सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 : रांची में 29 अप्रैल को होगा झारखंड टीम का ट्रायल

hockey4.jpg

द फॉलोअप डेस्क

13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 राऊलकेला, उड़ीसा में 18 से 28 मई तक आयोजित होगी। झारखंड पुरुष हॉकी टीम के गठन के लिए हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 29 अप्रैल को पूर्वाहन 07:00 बजे से रांची के बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगी। जानकारी के अनुसार चयन ट्रायल में झारखंड के कोई भी पुरुष हॉकी खिलाड़ी हिसा ले सकते हैं। जिनका जन्म तिथि 01 जनवरी 2007 या उसके बाद हुई हो।

खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवर्य

ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड लाना अनिवर्य है। वहीं, जिन खिलाड़ियों का हॉकी इंडिया में पूर्व से निबंधन नहीं है वे हॉकी इंडिया द्वारा जारी किए गए हैं फॉर्मेट में डॉक्टर द्वारा चंजोपराज्त उम्र पात्रता प्रमाण पत्र तथा जिस विद्यालय में वर्तमान में पढ़ाई कर रहे है उस विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत बोनोफाईड प्रमाण पत्र साथ में लाएं। ये जानकारी हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष ,मनोज कोनबेगी ने दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT