logo

गोला : हाथियों ने महिला को कुचल कर मार डाला, एक व्यक्ति घायल

HATHI4.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गोला प्रखंड के खोखा गांव में हाथियों ने खूनी खेल खेला है। सोमवार की सुबह महुआ चुनने गई महिला को हाथियों के झुंड ने रौंद दिया। जिस कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान पूनम देवी और घायल युवक रोशन के रूप में हुई। घटना की सूचना पर विन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थाल का जायजा लिया। इसके बाद महिला के शव को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही विभाग ने तत्काल सहयोग के रूप में मृतक के परिजनों को 15 हजार की रशि दी। वहीं, घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया गया।

यह भी पढ़ें: रामनवमी की तैयारियों के बीच कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए

सिरका गांव के जंगल में अभी तीन हाथी मौजूद

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला सोमवार की सुबह महुआ चुनने गई थी। इसी दौरान हाथियों के झुंड ने अचानक महिला पर हमला कर रौंद दिया। जिस वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, गांव वालों का कहना है कि हाथियों के उत्पात से ग्रामीण काफी दहशत में रहते हैं। उन्होंने बताया कि अभी भी सिरका गांव के जंगल में तीन हाथी है, जो कभी कभार गांव में अचानक आ जाते हैं और काफी उत्पात मचाते हैं। उन्होंने बताया कि हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को जान-माल का काफी नुकसान होता है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT