logo

टेंडर हार्ट स्कूल में योग और फादर्स डे का संगम, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया संदेश 

ths_yoga.jpg

रांची   
राजधानी रांची स्थित टेंडर हार्ट स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं फादर्स डे के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय "स्वस्थ आयु के लिए योग" रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन एवं पारिवारिक जुड़ाव का अनूठा संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने पिताओं के प्रति सम्मान एवं प्रेम व्यक्त करते हुए विभिन्न विशेष गतिविधियों में भाग लिया। वहीं विद्यालय की योग प्रशिक्षिका सृजन के कुशल नेतृत्व में आयोजित योग सत्र में प्रतिभागियों ने संस्कारसन, ताड़ासन, पवनमुक्तासन जैसे विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास किया।

योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर

विशेष रूप से ऐसे योगाभ्यास कराए गए, जो बच्चों एवं वयस्कों दोनों के लिए समान रूप से लाभदायक हैं। इस अवसर पर टेंडर हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने कहा, योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो हमें स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। आज की भाग दौड़ भरी जीवनशैली में योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। साथ ही फादर्स डे हमें परिवार में पिता के योगदान, उनके त्याग, मार्गदर्शन और प्रेम के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे. मोहंती, उप-प्राचार्या शिवांगी शुक्ला एवं कविता किरण झा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।

Tags - Tender Heart School Ranchi International Yoga Day Fathers Day Celebration Healthy Age Through Yoga Health and Wellness