logo

सेल सुरक्षा सप्ताह 2026 में टेंडर हार्ट स्कूल के वि‌द्यार्थियों ने जीते 5 पुरस्कार, विद्यालय का बढ़ाया गौरव

fyimnt7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सेल द्वारा आयोजित सुरक्षा सप्ताह 2026 में टेंडर हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने सुरक्षा सप्ताह 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पुरस्कार अपने नाम किए और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। ड्राइंग प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं के छात्र ऋषव सिन्हा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं कक्षा सातवीं के छात्र पीयूष राज ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा पांचवीं की छात्रा स्नेहा गुप्ता को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा सृष्टि और कक्षा दसवीं के छात्र अक्षय को प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों के कुशल मार्गदर्शन में टेंडर हार्ट स्कूल के विद्यार्थी लगातार हर क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे. मोहंती, उप-प्राचार्या शिवांगी शुक्ला सहित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Tags - Tender Heart School students awards 2026 Safety Week 2026 school competition Rishav Sinha drawing competition first prize Usha Kiran Jha principal statement School chairman Sudhir Tiwari statement Student success recognition India]