logo

सिमडेगा में अफीम पर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन एकड़ फसल नष्ट; 10 लोग रंगेहाथ गिरफ्तार

AFIM6.jpg

सिमडेगा
जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन एकड़ में लगी फसल को नष्ट कर दिया और 10 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसपी Shrikant S Khotre ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शाहपुर जितिया टोली और बंदरचुआ इलाके में असामाजिक तत्वों द्वारा अफीम की अवैध खेती की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीपीओ Baiju Oraon के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।


तीन एकड़ में तैयार थी फसल
पुलिस टीम ने सीओ कोलेबिरा की मौजूदगी में करीब तीन एकड़ से अधिक जमीन पर लगी अफीम की फसल को ट्रैक्टर से रौंदकर नष्ट कर दिया। एसपी के अनुसार, फसल पूरी तरह तैयार थी और आरोपी पौधों पर लगे फल में चीरा लगाकर अफीम निकालने की तैयारी में थे। कार्रवाई के दौरान अफीम खेती में शामिल 10 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में खूंटी, सिमडेगा और ओडिशा के लोग शामिल हैं।  
एसपी ने बताया कि नष्ट की गई फसल का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये है। पुलिस ने मौके से अफीम खेती में प्रयुक्त उपकरण और अन्य सामग्री भी जब्त कर ली है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।

Tags - Shrikant S Khotre statement Baiju Oraon SDPO action Shahpur Jitia Toli raid Bandarchunua illegal farming Jharkhand narcotics crackdown