logo

आज से झारखंड में गिरेगा पारा, 17 जनवरी को फिर बारिश 

कदपीो25.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र से आने वाली सर्द हवाओं की वजह से झारखंड के मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में धूप, लेकिन दोपहर बाद ठंडी हवाओं से कनकनी बढ़ गई है। यह स्थिति अगले पांच से छह दिनों तक रह सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी भारत शीतलहर की चपेट में है। वहां से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से झारखंड में ठंड बढ़ गई है।


17 जनवरी को बारिश के अनुमान 
अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट होगी। 12 जनवरी को रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति 13 जनवरी और 14 जनवरी को भी रहेगी। 15 जनवरी को न्यूनतम पर 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 17 जनवरी को एक बार फिर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 


तीन दिनों तक कोहरा और धुंध
अगले तीन दिनों तक सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। इधर, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 29 डिग्री तापमान चाईबासा और सबसे कम 11.8 डिग्री तापमान गढ़वा में दर्ज किया गया मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3-4 दिनों के भीतर तापमान में 3 से लेकर 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। ऐसे में ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में किसी तरह का परिवर्तन आने की संभावना नहीं है।