logo

मौसम अपडेट : 4 डिग्री और नीचे गिरेगा तापमान, ठंड में होगी बढ़ोतरी

KOHRA1.jpg

रांचीः 
राज्य में अब ठंड ने पूरी तरह से एंट्री मार ली है। रात में तापमान काफी नीचे गिर जाता है जिससे काफी ठंड लगती है। अभी ठंड औऱ बढ़ेगा। तापमान में चार डिग्री तक गिरावट होगी। सुबह कोहरा और धुंध छाये रहने की संभावना हैं। हालांकि जैसे जैसे दिन चढ़ता जाएगा वैसे तापमान भी बढ़ेगा लेकिन हवा में ठंडक दिन के समय भी रहेगी। हिमालय और उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल आसमान साफ रहेगा और और मौसम शुष्क बना रहेगा। दिसंबर माह की शुरुआत हो गई तो तापमान में और गिरावट आयेगी। हालांकि पूरे राज्य में तापमान में लगातार बदलाव जारी है।

 

रांची के तापमान में दिखता असर
रांची के तपामान की बात करें, तो अधिकतम तापमान लगभघ 27.8 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है। पिछले 24 घंटे के दौरान इसमें 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी है। अगर , न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह फिलहाल 13.3 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है। फिलहाल सबसे ज्यादा ठंड पलामू के डालटेनगंज में है। यहां अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। 


सेहत का रखें ख्याल 
सुबह और शाम ठंड महसूस होने लगी है। सड़क पर लोग अब गर्म कपड़ों में नजर आने लगा हैं। मौसम बदल रहा है तो सर्दी जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इस बदलते मौसम में आपको सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। अपने साथ हमेशा गर्म कपड़ो को कैरी किया करें। ठंडे पेय पदार्थों के सेवन से बचें।