logo

तेलंगाना के मुख्यमंत्री  रेवंत रेड्डी आ रहे रांची, राहुल गांधी की न्याय यात्रा में होंगे शामिल

reddy.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रांची में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल हो रहे हैं। वो आज ही हैदराबाद से रांची पहुंचेंगे। मिली सूचना के अनुसार रेवंत रेड्डी आज दोपहर 2 बजे के बाद रांची में होने वाली राहुल गांधी की रैली में शामिल होंगे। रांची के धुर्वा स्थित मैदान में राहुल गांधी आज सभा करेंगे। यहां वो एचईसी के कामगारों से भी बात कर सकते हैं। 


हैदराबाद गये थे सत्ता पक्ष के विधायक 
बता दें कि ऐसे में सभी विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर दिया गया था और माना जा रहा था कि वहां पर कांग्रेस की रेवंत रेड्डी की सरकार है तो ऐसे में जो टूट की आशंका पार्टी के भीतर दिख रही थी, वह रुक जाएगी। बहरहाल सभी विधायक हैदराबाद से वापस आ चुके हैं और चंपई सोरेन 5 फरवरी को अपना बहुमत भी साबित करेंगे। इन तमाम राजनीतिक गतिविधियों के बीच ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी झारखंड दौरे पर हैं और राहुल गांधी की चल रही न्याय यात्रा में शामिल होंगे।


आज आ रहे राहुल गांधी 
बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत आज रांची आएंगे। वह शहीद मैदान (पुराना विधानसभा) में दोपहर दो बजे सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। राहुल गांधी ओरमांझी के पास रांची में प्रवेश करेंगे। रांची से खूंटी सीमा तक उनकी सुरक्षा के लिए 11 सेक्टर बनाये गये हैं। इसमें पड़ने वाली 421 इमारतों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम होंगे। राजधानी में प्रवेश के दौरान राहुल गांधी के कारकेड में वार्निंग कार, सीआरपीएफ व जिला पुलिस की स्कॉर्ट पार्टी, जैमर, वीआइपी कार, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि तैनात रहेंगे।