logo

Ranchi : तेलांगना के मुख्य सचिव रांची पहुंचे, जल्द ही मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी आएंगे

somesh.jpg

रांची: 
आज तेलंगाना के सीएम के चंद्र शेखर राव रांची आने वाले हैं। उनसे पहले उनके मुख्य सचिव सोमेश कुमार रांची पहुंच चुके हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि दोपहर तक मुख्यमंत्री के चंद्र शेखर राव रांची पहुंचेंगे जाएंगे। रांची वह एक विशेष मकसद से आ रहे हैं।

 

गलवान के शहीदों की आर्थिक मदद
वह गलवान में शहीद हुए जवानों के परिजनों को आर्थिक मदद करने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि गलवान में शहीद हुए जवानों के परिवार से मुलाकात करेंगे और उनको आर्थिक मदद करेंगे

हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात 
शहीदों के परिजन से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बातचीत करेंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड और तेलंगना दोनों राज्यों की समस्या एक जैसी है। इसीलिए बातचीत के आधार पर यदि कुछ उपाय निकलते हैं तो दोनों राज्य कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे।