logo

तेजस्वी यादव पहुंचे रांची, सीट बंटवारे को लेकर करेंगे सीएम हेमंत से बात

TEJASWI_YADAV.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में चुनावी तापमान दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को विपक्षी NDA गठबंधन ने जहां सीट शेयरिंग का आधिकारिक एलान कर दिया, वहीं सत्ताधारी इंडिया ब्लॉक में सीटों के बंटवारे पर मंथन जारी है। बड़ी खबर हेमंत सरकार में शामिल RJD खेमे से है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सीटों के तालमेल पर चर्चा को लेकर रांची पहुंचे हैं। 2 दिवसीय झारखंड दौरे पर राजद नेता तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात होनी है। इस मुलाकात को गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर काफी अहम माना जा रहा है।2019 से कम हो सकती हैं राजद की सीटें
बता दें कि झारखंड की हेमंत सरकार में शामिल राजद ने 2019 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के तहत तब 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं, 2024 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार गठबंधन में उसकी सीटें कम होने की चर्चा है। सूत्रों की मानें, तो झामुमो अबकी बार राजद को 5 सीटों से ज्यादा देने को तैयार नहीं है। ऐसे में तेजस्वी यादव की सीएम हेमंत से मुलाकात पर पूरे झारखंड राजद की नजरे टिक गई हैं। बता दें कि इंडिया अलायंस में सभी दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक से पहले सीट शेयरिंग का संभावित फॉर्मूला चर्चा में है। झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं और सूत्रों की मानें तो इनमें से 45 सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन की अगुवा झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव लड़ सकती है। वहीं, कांग्रेस को इस गठबंधन में 27 सीटें मिल सकती हैं। तो लालू यादव की अगुवाई वाली आरजेडी को 5, वहीं लेफ्ट को 4 सीटें दिए जाने की अटकलें लग रही हैं।
 

Tags - Tejashwi Yadav Ranchi CM Hemant Soren seat sharing Jharkhand News